कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने की अनाथ सोनम रावत की आर्थिक मदद

आज से बेटी सोनम रावत अनाथ नही है : सुशील पासी


शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती में आंधी-तूफान और बारिश के कहर से बेघर हुई गरीब, बेसहारा अनाथ बच्ची सोनम रावत की मदद के लिए रविवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी पहुंचे। उन्होंने पीड़िता को 11 हजार रुपये की नगद आर्थिक सहायता दी और उसकी आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया, साथ ही तत्काल राहत स्वरूप एक इमरजेंसी लाइट भी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहाकि बेटी आज से सिर्फ आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो आपको किसी प्रकार की चिंता करने की जरुरत नही है।  सुशील पासी ने सोनम के सिर पर हाथ रखते हुए कहा कि अब वह खुद को अनाथ न समझे, हर स्तर पर उसकी मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा तो देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने बताया कि सोनम के माता-पिता का निधन कोरोना काल में हो गया था, जिसके बाद से वह बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार आवास उपलब्ध नहीं कराती है तो वे स्वयं उसका आवास बनवाने का काम करेंगे। इस दौरान दिनेश वर्मा, राजेश गुप्ता, मायाराम रावत, पूर्व गूढ़ा प्रधान रामहेत रावत, उमाशंकर पासी, राजेन्द्र राज, श्रवण कुमार, रामसजीवन, मंशाराम आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पत्नी के लापता होने पर पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गाउ घाट चौराहा मजरे मझिगवां निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई...