आंधी-तूफान ने उजाड़ा आशियाना, अनाथ सोनम के आंसुओं ने पिघलाया दिल

शिवगढ़ (रायबरेली)। आंधी-तूफान और बे-मौसम बारिश का कहर शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती में अनाथ बच्ची की जिंदगी पर भारी पड़ गया, जिसने पलक झपकते ही बच्ची का सब कुछ छीन लिया। आंधी-तूफान और बारिश के कहर से गरीब, अनाथ, बेसहारा सोनम रावत उम्र लगभग 18 पुत्री परीदीन का घर भरभराकर मलवे में तब्दील हो गया जिसके नीचे दबकर उसकी पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई।


 कोविड काल में अपने माता-पिता को खो चुकी सोनम रावत का घर गिरने की सूचना पर गुरुवार को मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल एवं लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक पटेल ने हुए नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। मलबे के बीच खड़ी सोनम की आंखों में छलकते बेबसी के आंसू देख हर किसी का दिल पसीज उठा। हालतों से जूझ रही सोनम की हालत देख लेखपाल अभिषेक पटेल का दिल द्रवित हो उठा जिन्होंने दरियादिली 
दिखाते हुए न केवल अपनी जेब से व्यक्तिगत रुप से सोनम की आर्थिक मदद की। 


बल्कि उन्होंने सोनम की स्नातक की पढ़ाई में आधा खर्च स्वयं वहन करने एवं किताबों का पूरा खर्च वहन करने का आश्वासन दिया। यही नहीं उन्होंने मौके से ही फोन पर महराजगंज उपजिलाधिकारी गौतम प्रकाश को पूरे मामले से अवगत कराया। जिस पर उपजिलाधिकारी द्वारा पीड़िता को सरकारी सहायता राशि दिलाने और हर सम्भव मदद का भरोसा दिया गया। अभिषेक पटेल ने कहा कि इंसानियत से बढ़कर कुछ नहीं है आज बच्ची के जो हालात हैं ईश्वर ना करें किसी को ऐसे हालातों का सामना न करना पड़े। वहीं पत्रकार अनुज अवस्थी व देहली के रहने वाले समाजसेवी प्रांजुल अवस्थी ने सोनम की आर्थिक मदद की। फिलहाल सोनम के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा है न पहनने के लिए कपड़े हैं न रहने के लिए घर और न ही भोजन बनाने के लिए राशन।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान

राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...