शिवगढ़ (रायबरेली)। क्षेत्र के मानपुर तिघरा मजरे नरायनपुर में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद गुलाब सिंह लोधी की 123वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने कहा कि शहीदों के पदचिह्नों पर चलकर ही उनके सपनों का भारत बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहाकि सामन्तवादी प्रथा समाप्त करके आर्थिक लड़ाई लड़नी होगी। इस दौरान रामकुमार लोधी, रामेश्वर लोधी, पुत्तन लोधी, देशराज सिंह और मीना लोधी समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शहीद के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में संगीता रावत, छेदीलाल लोधी, लवलेश कुमार लोधी, संतोष कुमार लोधी, विजय कुमार, फूलचंद और अरविंद कुमार लोधी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद सुशील पासी पिण्डौली निवासी कांग्रेस की पूर्व पीसीसी सदस्य उमा चौधरी के आवास पर पहुंचे और उनके पति के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें