पुरानी रंजिश में 2 पक्षों में चले लाठी-डंडे, 3 महिलाओं समेत 5 घायल

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नया पुरवा मजरे तौली गांव में रविवार को पुरानी रंजिश और मिट्टी डालने के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। एक पक्ष से राजकुमारी पत्नी अयोध्या और राज पुत्र अयोध्या घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से मेवालाल पुत्र होरीलाल, उनकी पत्नी गीता तथा पुत्री रूची घायल हो गईं। चिकित्सकों ने राजकुमारी की हालत गम्भीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद और मारपीट हो चुकी है।
थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान

राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...