रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मवैया मजरे पिण्डौली में रविवार को वन विभाग की टीम ने सम्मान के साथ राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव का अन्तिम संस्कार किया। गौरतलब हो कि शनिवार की शाम शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मवैया मजरे पिण्डौली में तेज नारायण वर्मा के खेत के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक वर्मा की सूचना पर पहुंची डायल पुलिस की मौजूदगी में वन विभाग की टीम ने मोर के शव को अपने कब्जे में ले लिया था। रविवार को जिसका पीएम कराने उपरान्त वन दरोगा रोशन पाल, बीट सिपाही श्याम बाबू वर्मा, राजू आदि लोगों ने मिलकर सम्मान के साथ राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव का अन्तिम संस्कार किया। वन दरोगा रोशन पाल ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में जंगली जानवरों के नोचने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत की पुष्टि हुई है रविवार को मवैया में सम्मान के साथ जिसका अंतिम संस्कार किया गया।
उत्तर प्रदेश (UP News) की हर बड़ी खबर और देश-विदेश (National & International News) के ताज़ा अपडेट्स अब हिंदी में। ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्लिक करें - NiceBharat.com
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान
राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...
-
अंगद राही .................... रायबरेली। महाकुम्भ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिप...
-
शिवगढ़-गुमावां सम्पर्क मार्ग से चितई खेड़ा तक बनेगी इण्टरलॉकिंग सड़क अंगद राही --------------------- रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र क...
-
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच बहराइच हाईवे पर हुआ था हादसा अंगद राही ---------------------- रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें