पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित आरोपी पति को किया गिरफ्तार

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया आरोपी पति

शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। 23 जुलाई 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम बारीखेड़ा मजरे गूढ़ा में एक विवाहिता अपनी ससुराल में छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया था जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सक ने नवविवाहिता को सीएचसी शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। पुलिस के मुताबिक जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के 5  लोगों के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। तहरीर में आरोप था कि दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और बाद में ससुरालीजनों द्वारा षडयंत्र पूर्वक उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी अतुल कुमार उर्फ राजू, पुत्र शिवकुमार उर्फ सज्जन वर्मा, निवासी बारीखेड़ा मजरे गूढ़ा को रानीखेड़ा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि मृतका के आरोपी पति अतुल कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिक्षा में भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान

राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...