ट्रेलर चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ओवरटेक कर रहे ट्रेलरों से बचने के लिए कच्ची पटरी पर उतारा मौरंग लदा ट्रेलर


रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर स्थित गूढ़ा में ट्रेलर चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलरों से टक्कर होने से बचाने के चक्कर में चालक ने मौरंग से लदा ट्रेलर हाईवे किनारे स्थित कच्ची पटरी में कुदा दिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रेलर के पहिया धसने से लोडड ट्रेलर हाईवे किनारे स्थित तालाब में लटक गया, गनीमत रही की ट्रेलर पलटा नहीं वरना बड़ा हादसा हो जाता है। स्थानीय ग्रामीणों की मुताबिक रविवार को बछरावां की ओर से मौरंग लादकर आ रहा ट्रेलर जैसे ही लग्गूवीर बाबा मोड़ के पास पहुंचा सामने से भवानीगढ़ की ओर से आगे पीछे आ रहे 2 ट्रेलरों में से पीछे चल रहे ट्रेलर ने आगे वाले ट्रेलर को ओवर टेक किया। जिससे बछरावां की ओर से आ रहे ट्रेलर के चालक ने हादसे को बचाने के चक्कर में मौरंग से लदा ट्रेलर हाईवे से नीचे कच्ची पटरी पर कुदा दिया। स्थानीय लोगों की लोगों की माने तो सामने से 2 ट्रेलर आ रहे थे वहीं कुछ लोग बाइक से आ रहे थे यदि ट्रेलर चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए ट्रेलर हाईवे से नीचे नही कुदा देता तो कई लोगों की जान चली जाती। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान

राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...