42 मरीजों का एक्स-रे कर की गई क्षय रोगियों की पहचान
शिवगढ़,रायबरेली। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरुवार को पुरानगंज मजरे तौली स्थित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर में प्रधान सत्यवती पत्नी विनोद कुमार के अनुरोध पर सचल चिकित्सा एम्बुलेंस स्टाफ द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं क्षय रोग जांच शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक वर्मा ने 61 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को दवाएं दी गई एवं क्षय रोगियों की पहचान की एवं उन्हें स्वास्थ्य सम्बन्धी जरूरी परामर्श भी दिया गया।
चिकित्साधिकारी डा.आलोक वर्मा नेबताया कि शिविर में कुल 61 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिसमें 42 मरीजों का एक्स-रे किया गया। लोगों से अपील की कि दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना या बलगम में खून आने जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सत्यवती,लैब टेक्नीशियन शुभम अवस्थी, एक्स-रे टेक्नीशियन प्रकाश श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ए्वं ग्रामीण मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें