भारत माता के जयकारों से पुलकित हुआ जनमानस
शिवगढ़,रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पंचायत भवन ओसाह में भव्य आल्हा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ग्राम प्रधान मनोज कुमार त्रिवेदी एवं प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नेता राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी,
विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज गोविंदपुर बछरावां-शिवगढ़ के प्राचार्य सर्वेश तिवारी, फजल अहमद, राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज व ग्राम प्रधान मनोज त्रिवेदी ने भारत माता तथा वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित करके किया।
रायबरेली की मशहूर भोजपुरी एवं हिन्दी लोक गायिका व आल्हा गायिका काजल सिंह ने देशभक्ति लोकगीतों एवं देशभक्ति ओजपूर्ण आल्हा गायन से ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। जिनकी प्रस्तुति पर मौजूद लोगों ने भारत माता के खूब जयकारे लगाए।
भारत माता के जयघोष से ओसाह चौराहा गुंजायमान हो उठा, राष्ट्रप्रेम की भावना से लोगों का रोम-रोम पुलकित हो उठा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व एडीओ पंचायत जितेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश कुमार, सुमित त्रिवेदी, विजय त्रिवेदी, संजय मोहन त्रिवेदी, मनोज त्रिपाठी, राकेश कुमार, दयाशंकर, रामबरन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें