शिवगढ़,रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को शिवगढ़ क्षेत्र के चुन्नीलाल खेड़ा मजरे गूढ़ा में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। आरवी ट्रेडर्स के निदेशक मनोज कुमार रावत एवं उनके भाई समाजसेवी श्रवण कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों एवं किसानों ने ट्रैक्टरों से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।
हाथों में लहराता तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा चुन्नीलाल खेड़ा से शुरू होकर चंदापुर मोड़, गूढ़ा, मेहरबान खेड़ा, अहलादगढ़ मोड़, अम्बेडकर नगर, भवानीगढ़, भवानीगढ़ चौराहा, गंगा खेड़ा, बेड़ारु, बंकागढ़, चन्दापुर होते हुए पुन: चुन्नीलाल खेड़ा मोड़ पर जाकर समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा में ट्रैक्टरों पर सवार किसानों और ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा गगन भेदी देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना देखने को मिली।
मनोज रावत ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान है। देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यात्रा में संदीप यादव, दिनेश यादव, दिनेश कुमार सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें