भारतीय सेना में अधिकारी बनकर परिवार ही नहीं, पूरे जनपद का बढ़ाया मान
अंगद राही
....................
रायबरेली। देशसेवा का जज्बा और मातृभूमि के प्रति समर्पण हो तो कोई भी मुकाम असम्भव नहीं। नगर पालिका क्षेत्र के प्रकाश नगर क्वार्टर नम्बर 269 निवासी संतोष कुमार शर्मा के पुत्र संस्कार भट्ट ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले को गौरवान्वित कर दिया है। उनकी सफलता से परिवार सहित जिले में खुशी की लहर है।
संस्कार भट्ट का वर्ष 2025 में सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के माध्यम से लेफ्टिनेंट पद के लिए चयन हुआ था। इसके बाद उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए), गया में कठिन सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद हाल ही में आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रुप में तैनात किया गया। संस्कार के पिता संतोष कुमार शर्मा बांगरमऊ में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात हैं, जबकि मां अर्चना शर्मा गृहिणी हैं। उनकी उपलब्धि पर फूफा कमाण्डर राजेश शर्मा, बुआ प्रतिमा शर्मा, आईटीआई बछरावां रायबरेली में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात चाचा वीरेंद्र कुमार शर्मा, बहन परी, छोटे भाई आदित्य शर्मा सहित स्थानीय लोगों ने बधाई दी। लोगों ने कहा कि संस्कार ने सेना लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात होकर रायबरेली का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें