तिरंगा यात्रा में गूंजा किसान एकता का संदेश, ट्रैक्टरों पर लहराया तिरंगा


 शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेड़ारु में गुरुवार को किसान यूनियन द्वारा तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए। सभी ट्रैक्टरों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा लहरा रहा था, जिससे पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में नजर आया।तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा ग्राम पंचायत बेड़ारू से होते हुए शिवगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।

 इस दौरान किसानों ने एकजुटता का संदेश दिया और देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा में किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सर्वेश कुमार वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष काशी प्रसाद राजपूत, सेवानंद वर्मा, गंगा प्रसाद, कृष्णानंद वर्मा, अंकित कुमार, बेचालाल, अवध राम, रामचंद्र, राजू साहू, प्रदीप कुमार, राहुल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान

राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...