शिवगढ़ में बगैर बैरिकेडिंग जाली के रखा ट्रांसफार्मर दे रहा मौत को दावत

रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत में मेला परिसर के समीप भवानीगढ़-गुमावां लाही बॉर्डर सम्पर्क मार्ग के किनारे माधव खेड़ा मोड़ के पास महज जमीन से 2 फुट की ऊंचाई पर बगैर किसी बैरिकेटिंग के रखा ट्रांसफार्मर दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। आलम यह है कि ट्रांसफार्मर के आस-पास हमेशा 3 दर्जन से अधिक छुट्टा मवेशी घूमते रहते हैं तथा स्कूली छात्र-छात्राओं एवं राहगीरों का आवागमन रहता है। मोहम्मद आयूब, शिवम, नीरज अवस्थी, सुनील मिश्रा आदि लोगों का कहना है कि जमीन से 2 फुट की ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है जिसमें आए दिन फॉल्ट होती रहती है। शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर के पास लोहे की जाली लगवाना मुनासिब नहीं समझा विद्युत विभाग की लापरवाही से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इस सम्बन्ध में जब विद्युत विभाग के जेई सुनील कुमार वर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि एस्टीमेट बनाकर जाली लगवाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान

राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...