तेज बारिश से बैंती में घरों में घुसा पानी, हुआ नुकसान

रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र में रात 3 बजे से सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती स्थित कबिरादान में जलभराव होने से घरों में पानी घुस गया। कबिरादान गांव के रहने वाले हिमांशु, लक्ष्मी प्रसाद, बुधई, मोलहे आदि लोगों का कहना है कि जल निकास के नाले पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है तथा लोग कूड़ा कचरा नाले में फेंक देते हैं जिसके चलते तेज बारिश होने पर गांव में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं। रात में हुई मूसलाधार बारिश से कबीरदान से लेकर पंचायत भवन तक कई घरों में पानी घुस गया। जिससे लोगों का भारी नुकसान हुआ है। बैंती प्रधान प्रतिनिधि जानकी शरण जायसवाल ने बताया कि बारिश से पहले उन्होंने कुछ श्रमिक डालकर नाले में खरपतवार साफ कराया था। रात में बहुत ज्यादा बारिश हुई है पूरे गांव का पानी इसी नाली से जाता है नाले से धीरे-धीरे पानी निकल रहा है, यदि कहीं पानी फस रहा है तो उसे साफ कराया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुदाखुर्द में सीसी रोड पर मवेशी बांधे जाने से राहगीर परेशान

राहगीरों ने पुलिस और डीएम से शिकायत करने की दी चेतावनी शिवगढ़,रायबरेली। बैंती-लालगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित बहुदा खुर्द में सीसी...