देशभक्ति से सराबोर हुआ माधव बाल विद्या मंदिर, नौनिहालों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के भवानीगढ़ चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय माधव बाल विद्या मन्दिर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक रामविलास शुक्ला द्वारा ध्वजारोहण से किया गया। ध्वजारोहण होते ही पूरा विद्यालय परिसर भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके बाद नाटक, एकांकी, समूह नृत्य और भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों में देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य उमा सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों से अवगत कराया। इस मौके पर शिक्षक मनीष शुक्ला, राकेश चंद्र वर्मा, सोनम शर्मा, अंजुम बानो, सुधांशु सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें