रायबरेली। बहुदाकला चौराहा स्थित एसआरएम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक एवं ग्राम प्रधान अनिल वर्मा ने ध्वजारोहण से किया।
जिसके उपरान्त प्रबन्धक तथा प्रधानाचार्य आलोक कुमार वर्मा समेत शिक्षकों ने भारत माता एवं भारत माता के शहीद वीर सपूतों की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, राष्ट्रगीत, नाटक, एकांकी, भाषण और सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में देशभक्ति की झलक देखने को मिली।
प्रधानाचार्य आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
इस मौके पर राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, अरविंद कुमार, होलिका प्रसाद, शिवाली वर्मा, प्रीती वर्मा, प्रिया वर्मा, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें