रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र के शिवली स्थित ओसानेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को मानव कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना से रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया, यह कार्यक्रम दोपहर से शाम तक चला।
कार्यक्रम में पुण्य लाभ की लालसा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह आयोजन शिवली निवासी मुन्ना सिंह एवं अंकित सिंह सहित श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर जल, दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक किया। पुरोहित लाल पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया।
मंत्रों की गूंज और भगवान शिव के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आए। आयोजकों ने कहा कि रुद्राभिषेक का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं मानव कल्याण की कामना करना है। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें