गोवर्धन प्रसंग से गूंजा कथा पण्डाल, अहंकार त्याग का दिया संदेश

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में चल रही सात दिवसीय श्रीभागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा पण्डाल भक्ति रस में डूबा नजर आया। सुप्रसिद्ध कथा व्यास पं. देवेन्द्र अवस्थी जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचन में गोवर्धन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को महत्वपूर्ण संदेश दिया।


कथा वाचक ने कहा कि “भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को समाप्त कर यह संदेश दिया कि प्रकृति ही हमारी सच्ची पालनहार है, इसलिए हमें अहंकार त्याग कर विनम्रता और प्रकृति पूजन की भावना अपनानी चाहिए।” उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा केवल एक परम्परा नहीं, बल्कि मनुष्य को प्रकृति के प्रति कृतज्ञ रहने और आडम्बर से दूर रहने की प्रेरणा देती है।


महाराज के श्रीमुख से निकले इन विचारों को सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे और पूरा पंडाल “गोवर्धनधारी लाल की जय” के जयघोष से गूंज उठा। बीच-बीच में तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल भक्तिमय बना रहा।
 इस मौके आयोजक सदाशिव कश्यप, शिव भोला कश्यप, यजमान राम नारायण कश्यप, ईश्वरदीन कश्यप, राधेश्याम कश्यप, रमेश कश्यप, दुलारे कश्यप, बृजेश कश्यप,बंटी कश्यप, दुर्गेश कश्यप, हरिनरारान कश्यप, शिवनारायन कश्यप,अखिलेश मिश्रा,  महन्त गुरु प्रसाद नग्गू सैनी, कलावती मिश्रा,शिव देवी शर्मा, राहुल शर्मा, तुषार उर्फ कल्लू कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

शिवगढ़ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह का जोरदार स्वागत

शिवगढ़,रायबरेली। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह का गुरुवार की शाम शिवगढ़ कस्बे में भव्य स्वागत किया गया। वह नगर पंचायत क्षेत्र के सरांय छात्रधारी में आयोजित श्री भागवत महापुराण कथा में शामिल होने के लिए आए थे। शिवगढ़ कस्बे में शाम करीब 7 बजे उनके आगमन पर राहुल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। जहां करीब 10 मिनट रुकने के बाद राहुल सिंह सरांय छात्रधारी के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर राहुल सिंह ने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक पद्धति है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपराएं हमें सद्भाव, सेवा और राष्ट्रहित की भावना से जोड़ती हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और परम्पराओं को जानने और अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बृजेश सिंह, दिनेश कुमार, शिव भोला कश्यप, कल्लू कश्यप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं कथा पंडाल में पहुंचे राहुल सिंह का स्थानीय लोगों द्वारा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया तथा कथा व्यास पंडित देवेंद्र अवस्थी जी महाराज ने उन्हें सम्मानित करते हुए आशीर्वाद दिया।

महाराजा बिजली पासी, डा. बी.आर.अम्बेडकर की प्रतिमा का किया गया अनावरण


रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के निहालखेड़ा मजरे सूरजपुर में बुधवार को महाराजा बिजली पासी एवं बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी, राष्ट्रीय कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनोद कुमार रावत तथा क्षेत्रीय सपा विधायक श्याम सुन्दर भारती आदि गणमान्यों ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। इस  मौके पर वक्ताओं ने महाराजा बिजली पासी और बाबा साहब डॉ भीमराव अय्बेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम का आयोजन उमाशंकर विक्रम उर्फ लल्लन पासी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। 


अन्त में आयोजक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज में एकता और जागरूकता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।  इस मौके पर मोहित विक्रम, श्रवण कुमार, समाजसेवी राकेश कुमार, अवधेश रावत, राजेश कुमार पासवान, संदीप कुमार साहित्य सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

किसानों का फूटा गुस्सा किया प्रदर्शन, लगाए पीसीएफ विभाग मुर्दाबाद के नारे

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा में पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र रानीखेड़ा शिवगढ़ बन्द किए जाने की सूचना से किसानों का गुस्सा फूड पड़ा। गुरुवार को आक्रोशित किसानों ने पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र रानीखेड़ा शिवगढ़ के बाहर खड़े होकर पीसीएफ विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों में शामिल किसान मोर्चा जिला मंत्री अखिलेश पटेल, राम सुमिरन, मोहित श्रीवास्तव, परमेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, डॉ.राम प्रसाद, रमाकान्त, दिनेश यादव, सुरेंद्र सिंह, रामसागर, बुद्धू आदि किसानों का कहना है कि पीसीएफ विभाग द्वारा पीसीएफ केंद्र रानीखेड़ा शिवगढ़ को बन्द किए जाने की जानकारी मिली है। इस केंद्र से हजारों किसान जुड़े हुए हैं यदि केंद्र बंद हो गया तो करीब 2 हजार किसान प्रभावित होंगे। आक्रोशित किसानों का कहना है कि यदि पीसीएफ केंद्र रानीखेड़ा शिवगढ़ को बन्द किया गया तो आन्दोलन एवं धरना प्रदर्शन करने के साथ ही जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक शिकायत की जाएगी। अखिलेश पटेल ने बताया कि दर्जनों किसानों के सामने विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि किराए की बिल्डिंग में केंद्र चल रहा है जब तक निजी बिल्डिंग नहीं हो जाती तब तक के लिए बन्द किया जाएगा। वहीं इस संबंध में जब मीडिया द्वारा पीसीएफ के जिला प्रबंधक अंकुर से बात की गई तो उनका कहना था कि यह अफवाह है, पीसीएफ केंद्र रानीखेड़ा बन्द किया जाए अभी तक ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन झूमे उठे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा कथा पण्ड़ाल


रायबरेली। नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। प्रसिद्ध कथा व्यास पं. देवेन्द्र अवस्थी जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, भगवान के वामन अवतार एवं भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का बड़ा ही सुन्दर मनमोहक वर्णन किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए कथा पण्डाल भक्तिमय वातावरण में डूब गया। नन्दघर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की भजनों के बीच भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। बाल स्वरूप में कान्हा की झलक पाते ही श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और जयकारों से कथा पण्डाल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने तालियों की गूंज से माहौल को और उल्लासपूर्ण बना दिया।


इस मौके आयोजक सदाशिव कश्यप, शिव भोला कश्यप, यजमान राम नारायण कश्यप, ईश्वरदीन कश्यप, राधेश्याम कश्यप, रमेश कश्यप, दुलारे कश्यप, अखिलेश मिश्रा, समाजसेवी अंजनी दीक्षित, समाजसेविका उर्मिला दीक्षित, महन्त गुरु प्रसाद नग्गू सैनी, कलावती मिश्रा, राकेश त्रिवेदी, शिव देवी शर्मा, राहुल शर्मा, गुंजन त्रिवेदी व तुषार उर्फ कल्लू कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। समाजसेवी अंजनी दीक्षित ने कथा व्यास को सम्मानित करने के साथ ही चौथे दिन विशेष योगदान दिया।

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन सुखदेव जन्म की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

प्रसिद्ध कथा व्यास पं.गोविन्द शास्त्री जी महराज ने कराया कथा का रसपान


रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के पूरे अवस्थी में चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत के तीसरे दिन पं. गोविन्द शास्त्री जी महराज ने अपनी अमृतमई वाणी से श्रीमद्भागवत का बखान करते हुए बताया कि परीक्षित जी महराज राजा हुए तो एक बार वे आखेट के लिए जब जंगल पहुंचे तो उन्हे एक गाय टकराते हुए मिली यहां गाय का पर्याय पृथ्वी से है, पीछे से तीन पैर जिसके टूटे हुए हैं बैल अर्थात धर्म एक पैर पर चलकर लंगड़ाते हुए आता दिखाई पड़ा। उन्होंने बताया कि धर्म की तीन टांगों को कलयुग ने आते ही तोड़ दिया। परीक्षित जी से गौमाता ने कहा मेरे पीछे जो बैल आ रहा है वह कोई साधारण बैल नही है वो मूर्तिमान बैल धर्म है कलयुग ने आते ही जिसकी तीन टांगों को तोड़ दिया। कथा व्यास ने कहाकि कलयुग ने आते ही जिस धर्म की तीन टांगों को तोड़ दिया वह धर्म आज भी एक टांग पर खड़ा हुआ है क्योंकि यह पृथ्वी परीक्षित जैसे श्रोताओं तथा श्रीमद्भागवत कथा के आयोजकों एवं श्रवण मनन करने वालों से भरी पड़ी है।
 जिन्होंने आज धर्म को बचा रहा रखा है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे पुराना धर्म है जो आज भी सभ्यता और संस्कृति को बचाए हुए हैं। सनातन धर्म हमें भक्ति, ज्ञान,वैराग्य तथा बड़ों का आदर सम्मान करने की शिक्षा देता है। जिसके पश्चात उन्होंने अमर कथा और सुखदेव जन्म की कथा का बड़ा ही सुन्दर वर्णन किया।  इस मौके पर यजमान शिवशंकर अवस्थी, अजय कुमार अवस्थी, संजय कुमार अवस्थी, संयोग अवस्थी , चंद्र मोहन दीक्षित, राजेश शुक्ला, सूर्य प्रसाद अवस्थी, अनुराग अवस्थी, जगजीवन शुक्ला, राकेश त्रिवेदी, कन्हैया अवस्थी, अमित मिश्रा, नीरज अवस्थी, विकास गुप्ता साहित्य सैकड़ों की संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

पी एस बदावर में धूमधाम से मनाया गया नवारंभ उत्सव

अमित श्रीवास्तव 
........................

शिवगढ़ रायबरेली। शैक्षिक सत्र 2026/27 के शुभारंभ से पूर्व शासन की मंशा के अनुरूप, विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बदावर में बुधवार को नवारंभ उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता ग्रोवर के नेतृत्व में किया गया, जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान शिव प्रकाश द्विवेदी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत, मां सरस्वती वन्दना इत्यादि कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।

 विद्यालय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले तथा मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया साथ ही उनके अभिभावकों को मंच पर आमंत्रित कर उनसे यह अपील की गई कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेज कर उन्हें शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग करें।  नवारंभ उत्सव के दौरान इस वर्ष कक्षा 5 उत्तीर्ण कर अगले सत्र में दूसरे विद्यालय में प्रवेश हेतु जा रहे बच्चों को सम्मानित व पुरस्कृत करते हुए उनका विदाई समारोह मनाया गया, तथा आंगनबाड़ी केंद्र में 6 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके बच्चों के कक्षा 1 में प्रवेश कराने हेतु उनके अभिभावकों से आग्रह किया गया।

 इस अवसर पर सहायक अध्यापिका मृदुलता, सुमन तिवारी, शिक्षामित्र सूर्यभान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता श्रीवास्तव, सहायिका सावित्री देवी, तथा संतराम, चंद्रभान, तेज बहादुर, निधि सिंह, सरिता देवी, शान्ति, रामकुमारी, सुनीता देवी, रेखा, सपना, शकुंतला देवी, अनीता, रूबी आदि अभिभावक उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय कल्याण मंच की बैठक में दर्जनों पुरुष सहित महिलाओं ने ग्रहण की सदस्यता

नगराम,लखनऊ। राष्ट्रीय कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनोद कुमार रावत द्वारा रविवार को नगराम के अमवा मुर्तजापुर गांव में समाज को नई दिशा देने एवं संगठन के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मोहनलालगंज क्षेत्र के आसपास गांवों से पहुंचे सैकड़ो की संख्या पुरुष सहित महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में दर्जनों की संख्या मे पुरुषों सहित महिलाओं ने राष्ट्रीय कल्याण मंच की सदस्यता ग्रहण की। जिला कार्यकारणी महिला प्रकोष्ठ में अमवा मुर्तजापुर गांव की सुमन देवी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सुनीता देवी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसी कड़ी में सोना कुमारी और बिटाना देवी को संगठन का विधानसभा सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं पुरुषों में मोलहे रावत औसान रावत सुभाष कुमार त्रिभुवन भारतीय ,रंजीत कुमार सुखमीलाल रामअचल रावत मोहम्मद नियाज रामकिशोर रावत संदीप कुमार सजीवन रावत एकलव्य आलोक कुमार शिव कुमार अनुज कुमार आसाराम अलंकार रामदास को राष्ट्रीय कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनोद रावत द्वारा मनोनयन पत्र देकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान ग्रामीणों को जागरुक करते हुए राष्ट्रीय कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनोद रावत ने कहा समाज को नई दिशा देने के लिए सभी को एक साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास और पाखंडवाद को त्यागकर। शिक्षा और विज्ञान की ओर अग्रसर होना है। उन्होंने कहा एक रोटी कम खाओ पर अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में जरूर पढ़ाओ। उन्होंने कहा शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसे ग्रहण कर हम दुनिया की कोई भी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

गरीब के आशियाने में आग लगने से हुआ लाखों का नुक़सान

रायबरेली। सोमवार की शाम शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़ी मजरे देहली में अज्ञात कारणों से खरफूस से बनी 2 झोपड़ियों में आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई, जब तक आग बुझाई जाती लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार को सायंकाल गढ़ी मजरे देहली में श्रीराम पुत्र द्वारिका प्रसाद के घर के सभी लोग खेत में थे तभी उनकी खरफूज की बनी 2 झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की उठती तेज लपटों को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोगों की चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से किसी तरह आग पर काबू पाया, किन्तु जब तक ग्रामीणों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया जाता झोपड़ियों के नीचे रखी गृहस्थी, कपड़े, पंपिंग सेट, मोटरसाइकिल आदि सामान जलकर खाक हो गया। हल्का लेखपाल अपूर्व  ने बताया कि मामला संज्ञान में है हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।

शिवगढ़ से कासी तथा विंध्याचल धाम पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था, किए दर्शन

श्रद्धालुओं ने बाबा काशी विश्वनाथ, कालभैरव, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन


रायबरेली। शिवगढ़  से वाराणसी तथा विंध्याचल धाम पहुंचे श्रद्धालुओं के जत्थे ने बाबा काशी विश्वनाथ, काल भैरव, मां विंध्यवासिनी के मन्दिर में बड़ी ही शिद्दत के साथ माथा टेककर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं के जत्थे ने सोमवार की भोर साढ़े 3 बजे बाबा काशी विश्वनाथ के पावन धाम में पहुंचकर
मन्दिर में जलाभिषेक कर त्रिकालदर्शी बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद काशी के कोतवाल माने जाने वाले कालभैरव के दर्शन किए तत्पश्चात श्रद्धालुओं का जत्था विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी के पावन धाम पहुंचा जहां श्रद्धालुओं ने बड़ी ही शिद्दत के साथ जगत जननी मातारानी के दर्शन कर घर, परिवार तथा क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। 


गौरतलब हो कि रविवार को समाजसेवी राज भैया उर्फ़ राज दीक्षित हरियाणा वाले के नेतृत्व में शिवगढ़ नगर पंचायत स्थित प्रसिद्ध श्री बरखण्डीनाथ महादेव मन्दिर परिसर से हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का जत्था बाबा काशी विश्वनाथ एवं मां विंध्यवासिनी धाम के लिए रवाना हुआ था। जिसको लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।  इस अवसर पर राज दीक्षित ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक यात्राएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करती हैं। धार्मिक यात्राओं से आध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ता है और मन को शांति मिलती है।
दर्शनार्थियों के जत्थे में कन्हैया अवस्थी, अमित मिश्रा, नीरज अवस्थी, छोटू द्विवेदी,अंगद राही विकास गुप्ता, आदि लोग शामिल रहे।

गौ-सेवक ‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध मौत से आक्रोश नम हुई आंखें

मथुरा। जिले के विख्यात गौ-सेवक बाबा चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि बाबा गौ-तस्करों का पीछा कर रहे थे, इसी दौरान उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जैसे ही यह खबर फैली, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश उमड़ पड़ा। बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाइवे पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पथराव किया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान कुछ लोगों के हल्की चोटें आने की भी सूचना है।
फरसा वाले बाबा के निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। उन्हें गौ-सेवा और समाजसेवा के लिए दूर-दूर तक जाना जाता था। उनके अनुयायी इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है।
फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है। बाबा के निधन से हर आंख नम है और लोग उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

शिवगढ़ में 18 स्थानों पर अदा की गई ईद की नमाज

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई नमाज


रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बैंती ईदगाह, शिवगढ़, भौसी, कुम्हरावां,असहन जगतपुर, भवानीगढ़ सहित कुल 18 स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्तिपूर्ण ढंग से ईद उल फितर की नमाज सम्पन्न हुई। शनिवार को प्रातः साढ़े 9 बजे बडवल, गनहरी, फिरोजाबाद, शिवली ,बैंती ,पिपरी सहित जगहों से भारी संख्या में लोग ईद उल फितर की नमाज अदा करने के लिए बैंती ईदगाह पहुंच गए। जहां बड़ी ही शिद्दत के साथ लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदाकर खुदा को याद किया एवं खुद के प्रति अदा फरमाई।


नमाज के पश्चात सभी नमाजियों ने एक दूसरे के गले लगकर एक दूसरे को ईद उल फितर की दिली मुबारकबाद दी। जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम रहे। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक शिव प्रसाद तिवारी, हल्का लेखपाल अभिषेक पटेल, पुलिसकर्मी तथा प्रधान प्रतिनिधि जानकीशरण जायसवाल, एडवोकेट गौरव मिश्रा, राजेन्द्र राज,पेश इमाम मोहम्मद असीर, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद कादिर,मोहम्मद कय्यूम आदि लोग मौजूद रहे। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शिवगढ़ में कुल 18 जगह पर ईद उल फितर की नमाज अदा की गई, सभी जगह शाम को ढंग से नमाज सम्पन्न हुई। 


ईद उल फितर में देखने को मिली गंगा जमुनी तहजीब


शिवगढ़ क्षेत्र के बैंती में हर साल की तरह ईद उल फितर के त्यौहार में हिन्दू - मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के गले लगकर एक दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद देते हुए क्षेत्र के लोगों को हिंदू मुस्लिम एकता भाईचारे एवं आपसी सौहार्द पैगाम दिया। प्रधान प्रतिनिधि जानकीशरण जायसवाल ने कहा कि बैंती ग्राम पंचायत में चाहे मुस्लिम भाइयों का त्यौहार हो या हिंदू भाइयों का यहाँ हिंदू मुस्लिम एकता ,भाईचारे एवं आपसी सौहार्द की मिसाल देखने को मिलती हैं यहाँ होली हो या ईद हिंदू मुस्लिम भाई आपस में गले लगकर एक दूसरे को दिली मुबारकबाद देते हैं। वहीं कांग्रेस के जिला सचिव एडवोकेट गौरव मिश्रा के नेतृत्व में रायबरेली सांसद राहुल गांधी, अमेठी सांसद केएल शर्मा के बैनर तले ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। एडवोकेट गौरव मिश्रा ने मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर उन्हें ईद की दिली मुबारकबाद दी।

2 पक्षों में मारपीट एक पक्ष से 4 दूसरे पक्ष से एक जख्मी

रायबरेली। शनिवार को शिगगढ़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष से चार तो वहीं दूसरे पक्ष से एक किशोर जख्मी हो गया। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मारपीट में एक पक्ष से गुड्डा पत्नी हनोमान उम्र 52 वर्ष, नीशू पुत्री हनोमान 18 वर्ष, खुशबू पुत्री हनोमान उम्र 16 वर्ष, करन पुत्र हनोमान हनोमान उम्र 17 वर्ष जख्मी हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से आयुष पुत्र रामबक्स उम्र लगभग 14 वर्ष जख्मी हो गया। गुड्डा पत्नी हनोमान का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर उन्होंने विपक्षियों की शिकायत की थी जिसकी जांच शुक्रवार को पुलिस करने आई थी, जिससे विपक्षी चिढ़े हुए थे।  शनिवार को गांव के ही रामबक्स का लड़का दीवाल में ईंट ठोक रहा था मना किया गया तो घर में घुसकर उनकी दो बेटियों, नाबालिक बेटे और उनकी पिटाई कर दी। वहीं दूसरे पक्ष से रामबक्स का आरोप कि दोनों के बीच जमीनी विवाद पहले से चल रहा है। शनिवार को उनके यहां टिन सेड रखा जा रहा था जो दीवार में लड़ गया तो विपक्षियों ने उनके नाबालिक बेटे आयुष की पिटाई कर दी। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों तहरीर मिली है मुकदमा दर्जकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाबा काशी विश्वनाथ-मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत स्थित प्रसिद्ध श्री बरखण्डीनाथ महादेव मन्दिर परिसर से रविवार को हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का जत्था बाबा काशी विश्वनाथ एवं मां विंध्यवासिनी धाम के लिए रवाना हुआ। समाजसेवी राज भैया उर्फ राज दीक्षित हरियाणा वाले के नेतृत्व में जत्था रवाना हुआ। राज दीक्षित ने बताया कि काशी पहुंचकर श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के साथ ही संध्याकालीन गंगा आरती में शामिल होंगे। इसके उपरान्त काशी के कोतवाल माने जाने वाले कालभैरव के दर्शन भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह पुनः कालभैरव के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था मां विंध्यवासिनी धाम के लिए रवाना होगा, जहां मां विंध्यवासिनी के दर्शन के साथ अन्य प्रमुख मंदिरों में भी पूजन-अर्चन करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दर्शनार्थियों की टोली में मौके पर कन्हैया अवस्थी, अमित मिश्रा, नीरज अवस्थी, छोटू द्विवेदी, विकास गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्तन करते हुए चल रही थीं, वहीं पुरुष श्रद्धालु भी जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल रहे। कथा का आयोजन सदाशिव कश्यप व शिव भोला कश्यप ने बताया कि 22 मार्च से 29 मार्च तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। 


कथा वाचन के लिए अयोध्या से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित देवेंद्र अवस्थी जी महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
कलश यात्रा नगर पंचायत में भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

साहस की मिसाल: मृत सर्प के साथ सर्प दंश से पीड़ित पति को लेकर अस्पताल पहुंची पत्नी

रायबरेली। कुर्मी पलिया गांव में गुरुवार की एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। पति को सर्प ने डसा तो गुस्साई पत्नी ने हिम्मत दिखाते उसे चप्पल से पीट-पीटकर मार डाला और उसे पन्नी में भरकर तत्परता पूर्वक मृत सर्प के साथ सर्प दंश से पीड़ित पति को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंची और डॉक्टर को दिखाते हुए बताया कि इसी सर्प ने डसा है। जानकारी के मुताबिक कृषक राजेंद्र कुमार (47) अपनी पत्नी राजरानी के साथ शिवगढ़ रजबहा के किनारे पशुओं के लिए पुवाल लेने गए थे। जैसे ही उन्होंने पुवाल का बोझ उठाया, नीचे बैठे सर्प ने उनके पैर में डस लिया। जिससे गुस्साई पत्नी ने बिना समय गंवाए चप्पल से सर्प को पीट-पीटकर मार डाला और उसे  पन्नी में भरकर पति के साथ अस्पताल पहुंच गई जहां डॉक्टरों ने तत्काल सर्प को हटवाकर उसके पति का इलाज शुरू किया। जहां शुक्रवार की भर तक इलाज चला।चिकित्साधिकारी डॉ.सौरभ सिंह ने बताया कि राजेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति को सर्प ने डसा था। जिसकी पत्नी साथ में मृत सर्प भी लेकर आई थी। पत्नी के साहस और सूझबूझ से समय पर इलाज संभव हो सका। यह अनोखी घटना क्षेत्र में सारा दिन चर्चा का विषय बनी रहे, सभी लोग महिला के साहस की सराहना कर रहे हैं।

बिगड़ा मौसम का मिजाज, चिंता में डूबे किसान

रायबरेली। शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने से क्षेत्र के किसान गहरी चिंता में डूब गए हैं। सुबह से ही आस-मान में बादलों का डेरा रहा और रुक-रुक कर बूंदा-बांदी होती रही। दिनभर धूप न निकलने से तापमान में गिरावट आई, जिससे जहां आमजन को हल्की ठंडक महसूस हुई, वहीं किसानों के चेहरों पर चिंता साफ झलकने लगी। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं, सरसों,चना और मटर की फसल पककर तैयार खड़ी है।


 ऐसे में यदि बारिश तेज हो जाती है या हवाएं चलती हैं, तो फसलों को भारी नुकसान हो जाएगा। किसानों को सबसे ज्यादा डर सरसों के झड़ने और गेहूं के गिरने का सता रहा है। एडीओ एजी दिलीप सोनी क्या कहना है कि तेज बारिश हुई तो गेहूं, सरसों, मटर, चना आदि फसलों को भारी नुकसान होगा।


क्या कहते हैं किसान


प्रगतिशील कृषक कृषक नन्दकिशोर तिवारी का कहना है कि “अगर बारिश हुई तो किसानों की जीविका एवं महीनों की मेहनत 
 पर पानी फिर जाएगा।”


रामकिशोर मौर्य का कहना है कि , “सरसों पूरी तरह पक चुकी है, बारिश होते ही दाने झड़ जाएंगे और गेहूं की फसल भी बर्बाद हो सकती है।”



चुन्नीलाल खेड़ा मजरे गूढ़ा निवासी मनोज कुमार रावत का‌ कहना कि अचानक मौसम में हुए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।


संगीत मिश्रा का कहना है कि हो रही “बूंदा-बांदी ने ही किसानों की जान हलक में ला दी है, सभी किसान फसल को लेकर चिंतित हैं।”
मौसम के बदले तेवर से किसान बेचैन हैं और अब सभी की नजरें आसमान पर टिकी हुई हैं।

कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में विदाई एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न

रायबरेली। क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में शुक्रवार को विदाई एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार बाजपेई के नेतृत्व में किया गया। कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को कक्षा 6 व 7 के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा स्नेहपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ साथियों के लिए गीत, भाषण व शुभकामनाओं के माध्यम से भावनाएं व्यक्त कीं, जिससे पूरा वातावरण भावुक हो उठा। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार बाजपेई ने कहा, “विद्यार्थी हमारे विद्यालय की पहचान हैं। जिनकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि ये छात्र भविष्य में अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।”
इस अवसर पर शिक्षिका शिखा बाजपेई, धर्मेंद्र अवस्थी सहित पंकज कुमार, कल्पना सोलंकी, रीता झा, नीलम यादव, मोहिनी त्रिपाठी, प्रिया सिंह, अंजूलता मिश्रा, मोहम्मद इमरान, संगीता यादव एवं कमर जहां आदि उपस्थित रहे।

रायबरेली में बिजली तार चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, 5 गिरफ्तार

रायबरेली। रायबरेली में बिजली तार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिवगढ़ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतर्जनपदीय तार चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि गिरोह के पांच सदस्य अभी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 1 कुंतल 12 किलो एल्यूमीनियम तार बरामद किया है, जिसे आपातकालीन विद्युत लाइन से चोरी किया गया था। इसके अलावा चोरी की वारदात में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की गई है। महराजगंज क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न जनपदों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह लम्बे समय से सक्रिय होकर बिजली विभाग को नुकसान पहुंचा रहा था।

भैरमपुर में विशाल भण्डारा एवं भव्य जागरण सम्पन्न, अद्भुत झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र



रायबरेली। रायबरेली में शिवगढ़ क्षेत्र के भैरमपुर मजरे बैंती स्थित प्रसिद्ध मां चन्द्रिका देवी शक्तिपीठ मंदिर में आयोजित विशाल भण्डारा एवं भव्य माता जागरण श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में आस-पास के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर मातारानी का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं।
दिन भर चले भण्डारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में भण्डारे के समापन के बाद भव्य जागरण आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धा म्यूजिकल ग्रुप भवानीगढ़, रायबरेली के कलाकारों ने भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
जागरण में मशहूर गायक रिंकू जायसवाल, शनि हिन्दुस्तानी (लखनऊ), रुबली तिवारी (भातखंडे, लखनऊ) और अनूप मिश्रा ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को पूरी रात भक्ति रस में सराबोर रखा। वहीं साहिल झांकी ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, महाकाल की भस्म आरती, बाहुबली हनुमान तथा बाहुबली शंकर-हनुमान गौरिल्ला, श्री कृष्ण रासलीला से जुड़ी आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
इसके अलावा मथुरा, वृंदावन और बरसाने की फूलों की होली की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों ने श्रीकृष्ण और राधा रानी के स्वरूप में श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली खेली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो गया।
कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश रावत के नेतृत्व में पं. आशीष अवस्थी, पुजारी पुत्तन तिवारी, रविंद्र कुमार, कैलाश मौर्य, दिलीप यादव, हरिश्चंद्र यादव, धर्मवीर यादव, सागर त्यागी, जगजीवन त्यागी, खिलाड़ी प्रधान, संतोष रावत, रामखेलावन यादव, ओम प्रकाश यादव, मनोज रावत और लोकई यादव सहित ग्रामीणों के सहयोग से किया गया।

डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में दयालगंज ने रीवां को एक रन से हराया

श्री जय जमादार बाबा डे - नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न


रायबरेली। क्षेत्र के शिवगढ़ नगर पंचायत स्थित पहाड़पुर में आयोजित श्री जय जमादार बाबा डे-नाइट टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 6 के फाइनल में दयालगंज ने रीवां को एक रन से पराजित कर कप अपने नाम कर लिया। गौरतलब हो कि प्रतियोगिता के फाइनल में दयालगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाए, वहीं जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रीवां टीम आठ ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 43 रन ही बना पाई। इस प्रकार से दयालगंज ने एक रन से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी राज भैया उर्फ राज दीक्षित हरियाणा वाले ने खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ ही आयोजक कमेटी को विशेष आर्थिक सहयोग प्रदान किया, इस मौके पर उनकी टीम से राकेश त्रिवेदी, अमित मिश्रा भी मौजूद रहे। वहीं बीके टूर एण्ड ट्रेवल्स एजेंसी लखनऊ के मैनेजर बी.के.अवस्थी की ओर से रनर एवं विनर टीम के खिलाड़ियों को टी-शर्ट एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। नर्सिंग ऑटोमोबाइल शोरूम लाही बॉर्डर गुमावां के प्रबंधक सूरज सिंह द्वारा बेस्ट बॉलर प्रशांत तथा बेस्ट बैट्समैन अंकित व आयोजक कमेटी को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन आशीष शुक्ला, अंशुल अवस्थी, अक्षय द्विवेदी द्वारा नीरज अवस्थी, शुभकान्त अवस्थी, चंदन शुक्ला, छोटू अवस्थी, मुन्ना शुक्ला आदि लोगों के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में रोमांचक कमेंट्री जहां अवनीश शुक्ला ने की तो वही अम्पायर की भूमिका अभिषेक मिश्रा, अंकुर अवस्थी ने निभाई। इस मौके पर पं.गिरिजा शंकर मिश्रा,मन्नी अवस्थी, सोनू पाण्डेय, दिलीप अवस्थी, जय अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे।

शिवगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद, 3.75 लाख के बिजली तार चोरी


रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलन्द हैं। बेखौफ चोरों ने विद्युत विभाग की आपातकालीन लाइन से करीब 3 लाख 75 हजार रुपये के तार चोरी कर लिए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विद्युत विभाग के अनुसार शिवगढ़ से बछरावां तक करीब 19 किलोमीटर लंबी पुरानी विद्युत लाइन की मरम्मत कराई गई थी। इसके लिए विभाग ने लगभग पांच लाख रुपये का बजट जारी किया था ताकि गर्मी के मौसम में आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। रविवार को जैसे ही लाइन चालू कर जांच की गई, उसमें फाल्ट आने लगा। जांच में पता चला कि नगर पंचायत क्षेत्र के अहलादगढ़ से अंबेडकर नगर की ओर लगभग 1.25 किलोमीटर लाइन के तार गायब हैं। चोरी को अंजाम देने के लिए चोरों ने दोनों ओर के पोल भी क्षतिग्रस्त कर दिए।
एसडीओ संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की तहरीर शिवगढ़ थाने और विजिलेंस विभाग को दे दी गई है।

पति ने पत्नी और साली पर लगाया बेरहमी से पिटाई करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रामगांव मजरे पाराकला में लव मैरिज करना युवक को पड़ा भारी।
पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने बहन के साथ मिलकर पति की बेरहमी से जमकर पिटाई कर दी। जिसे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाया गया जहां खबर लिखे जाने तक युवक का उपचार चल रहा था। पीड़ित कुलदीप का आरोप है कि उसने अपने गांव में ही नाना के यहां रहने वाली एक लड़की से कुछ महीने पहले लव मैरिज की थी। जिसके बाद से ही उसकी पत्नी अपनी नानी के यहां साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगी। जिसको लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ। आपसी समझौते के तौर पर वह दिन में अपने घर में रहता था और रात में पत्नी के साथ उसके नाना के यहां रहता था। रविवार को दिन में पत्नी ने फल लाने के लिए कहा तो उसने भाई से 900 रुपए लिए और महराजगंज फल लेने के लिए जा ही रहा था कि तभी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासूनी को लेकर उसकी पत्नी ने अपनी बहन के साथ मिलकर डण्डे से उसकी पिटाई कर दी और कई जगह दांतों से भी काट लिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची डायल 112 और थाने की पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर कायवाई की जाएगी।

बेखौफ चोरों ने कोइली खेड़ा में धावा बोलकर 7 बकरियां की पार

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कोइली खेड़ा मजरे चितवनियां में बेखौफ चोरों ने धावा बोलकर खरफूस और त्रिपाल के बने छप्पर के नीचे बंधी 9 बकरियों में से 7 बकरियां पार कर दी, चोरी की वारदात से गांव में हड़कम्प पहुंच गया। पीड़ित साहबदीन ने बताया कि उनकी पत्नी अनीता की तबीयत सही नहीं थी सभी लोग घर के अन्दर लेटे थे। रात करीब पौने 11:45 बजे बकरियों के बच्चे चिल्लाए तो घर के बाहर निकालकर देखा तो छप्पर के नीचे बंधी 9 बकरियां में से सिर्फ 2 बच्चे बंधे थे सात बकरियां गायब थी। थोड़ी दूरी पर एक मारूति वैन खड़ी थी, घर वाले जब तक चिल्लाते शोर मचाते चोर मारुति वैन से चितवनियां की ओर बकरियां लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि जिसकी शिकायत रात में ही पुलिस से की गई रात में मोटरसाइकिल से पुलिस वाले आए जिन्होंने कुछ दूर तक जाकर देखा भी वहीं सुबह चार पहिया वाहन से आई पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। हालांकि इस संदर्भ में जब शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है अभी पता करते हैं।

सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रोता

रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत स्थित श्री बरखण्डीनाथ महादेव मन्दिर प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास पण्डित गोविंद शास्त्री जी महाराज ने अपनी अमृतमयी वाणी से सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। श्री शास्त्री जी महराज ने भगवान कृष्ण और सुदामा की निस्वार्थ मित्रता की कथा और परीक्षित को तक्षक द्वारा डसने और अंत में मोक्ष मिलने के प्रसंग का बड़ा ही सुंदर वर्णन करते हुए भक्ति, मित्रता, समर्पण और अंतिम सत्य के प्रति जागरूकता जागरूक किया। कथा सुन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। 


कथाव्यास ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की निष्कपट मित्रता का वर्णन करते हुए बताया कि सच्ची मित्रता में स्वार्थ का कोई स्थान नहीं होता। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्त की सच्ची भावना को पहचानते हैं और समय आने पर उसकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। वहीं परीक्षित मोक्ष प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि राजा परीक्षित को तक्षक नाग द्वारा डसने के बाद भी उन्होंने भगवान का स्मरण करते हुए मोक्ष प्राप्त किया। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने जीवन के अंतिम सत्य, भक्ति, समर्पण और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कथा आयोजन में समाजसेवी राज भैया उर्फ राज दीक्षित हरियाणा वाले ने विशेष सहयोग प्रदान किया, जिनकी लोगों ने जमकर सराहना की। वहीं पूर्व कुम्हरावां प्रधान रमेश कुमार मिश्रा उर्फ पुतन्नी महाराज ने कथाव्यास को अंगवस्त्र एवं राम दरबार की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ.प्रेमशरन, रश्मि रावत, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी जयराम यादव, रामकिशोर मौर्य, अमित मिश्रा सहित अन्य गणमान्यों को भी कथाव्यास ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन बाबा श्री बरखण्डीनाथ सेवा समिति द्वारा किया गया। इस मौके पर कथा के मुख्य अजमान देवी प्रसाद मिश्रा, अनूप मिश्रा, कन्हैया मिश्रा, अनिल शुक्ला, सुशील गिरि, अमित मिश्रा, राजकिशोर शुक्ला, दिनेश गिरि, रिंकू जायसवाल, लवकुश मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, राजू द्विवेदी,मोनू पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

कबिरादान बाबा के मेले में झांकी कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती स्थित श्री कबीरदान बाबा के मन्दिर प्रांगण में 3 दिवसीय विशेष धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। हर साल की तरह तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन  ऐतिहासिक मेले एवं जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें आशू एण्ड अंकुश छलिया झांकी ग्रुप देवपुरी बछरावां के बछरावां तथा लखनऊ से आए मशहूर कलाकारों ने गणेश वन्दना, सुदामा चरित्र, श्री कृष्ण रासलीला, वृन्दावन बरसाने की फूलों की होली आदि झांकियों की अद्भुत एवं अनुपम प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कलाकारों में मुख्य रुप से आशू, मयंक, अंकुश, आर्यन ने जीवन्त प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का आयोजन कबीरादान बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष कमल किशोर रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से किया गया। जागरण में पहुंचे पूर्व कुम्हरावां प्रधान रमेश कुमार मिश्रा उर्फ पुतन्नी महराज ने कलाकारों को सम्मानित करने के साथ ही आयोजक कमेटी को सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर जानकीशरण जायसवाल, दिनेश मिश्रा, जयशंकर मिश्रा, गौरव मिश्रा, अजय यादव, राम अवध यादव, जागेश्वर यादव, संतपाल यादव,शिवराज, टीनू चन्द्रा, सुन्दर, शिवकुमार, राजेंद्र कुमार राज, रामविलास, रामधन, संजय कुमार , सर्वेश कुमार, बुधई, राम शंकर साहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

शिवगढ़ क्षेत्र में घना कोहरा, किसानों ने बताया गेहूं के लिए फायदेमन्द

रायबरेली। रायबरेली जिले के शिवगढ़ क्षेत्र में मंगलवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। 
मंगलवार की और बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक। ठंडी हवाओं के साथ घना कोहरा छाया रहा, जिससे दिसम्बर-जनवरी जैसी सर्दी का एहसास हुआ। सुबह तक दृश्यता काफी कम रही और लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसानों के अनुसार यह मौसम गेहूं की फसल के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। प्रगतिशील कृषक रामकिशोर मौर्य, नंदकिशोर तिवारी, संगीत मिश्रा और अशोक यादव ने बताया कि ठंड और कोहरा रहने से गेहूं की बालियों में दानों को भरने व पकने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। यदि अचानक तेज गर्मी या लू चलने लगे तो गेहूं की फसल जल्दी पककर उगड़ जाती है, जिससे पैदावार प्रभावित होती है।
हालांकि दूसरी ओर टमाटर उत्पादक किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। दिन में तेज धूप के कारण टमाटर तेजी से पक रहा है, जिससे बाजार में टमाटर की कीमत गिर गई है। नतीजतन फुटकर में टमाटर करीब 10 रुपये किलो और थोक में 500-600 रुपये प्रति कुंतल बिक रहा है।

कबिरादान बाबा का विशाल भण्ड़ारा सम्पन्न, उमड़ा,आस्था का सैलाब


रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती स्थित प्रसिद्ध प्राचीन कालीन श्री कबीरादान बाबा के मन्दिर प्रांगण में बाबा का वार्षिक विशाल भण्डारा सम्पन्न। भण्डारे में पहुंचे शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डा.प्रेमशरन, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी जयराम यादव, एएनएम रश्मि रावत,वार्ड बॉय प्रेम सहित हजारों श्रद्धालुओं ने मन्दिर में माथा टेककर प्रसाद ग्रहण कर मनोकामनाए मांगी। गौरतलब हो कि कबीरादान बाबा के मन्दिर में करीब 500 वर्षों से हर साल होली के आठव को कबीरादान बाबा सेवा समिति एवं ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से 3 दिवसीय विशेष धार्मिक आयोजन किया जाता है। जिसके अन्तर्गत पहले दिन श्री रामचरितमानस पाठ, दूसरे दिन विशाल भण्डारा आयोजित किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु आकर प्रसाद ग्रहण कर मनोकामनाएं मांगते हैं। मंगलवार को दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ भण्डारा देर रात तक चला जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, सचिव कमल किशोर रावत, शिवराज, एडवोकेट गौरव मिश्रा, अजय यादव, टीनू , रजत, विजय, रामशंकर,जामवन्त, रामफेर, रामधन,राहुल, मायाराम रावत, सर्वेश कुमार सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया डीएम को ज्ञापन

 
रायबरेली। गांव की जर्जर हो चुकी सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई शिकायत की लेकिन जब प्रशासन से कोई आश्वासन नहीं मिला तो ग्रामीण सीधे डीएम कार्यालय पहुंच गए और अपनी आपत्ति दर्ज कराई l 

 मामला सदर तहसील राही ब्लाक के ताला गोपालपुर का है जहां की सड़क लंबे समय से जर्जर है सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जिला पंचायत में कई शिकायतें दर्ज कारण शासन को भी कई शिकायत ऑनलाइन भेजी हैं l

 शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह का कहना है कि उन्होंने शासन में जो शिकायत भेजी उसके बाद जिला पंचायत को सड़क निर्माण के लिए कहा गया लेकिन उसके बाद भी सड़क निर्माण नहीं हो पाया है जर्जर सड़क की हालत इतनी खराब है कि आने-जाने में दिक्कत होती है इसीलिए ग्रामीण डीएम से सीधे अपनी बात कहने आए हैं l


गोवर्धन प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, कथा प्रवक्ता पं. शिवकुमार सम्मानित


शिवगढ़, रायबरेली। नगर पंचायत शिवगढ़ के कस्बे में स्थित श्री बरखण्डी बालिका विद्यालय के मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पंडित शिवकुमार महाराज ने गोवर्धन लीला प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण कर इंद्र के अहंकार को चूर करने की कथा सुनाते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म का संदेश दिया। कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए और पूरा पण्डाल भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कथा में पहुंचे पूर्व कुम्हरावां प्रधान रमेश कुमार मिश्रा उर्फ पुतन्नी महराज ने कथा व्यास पंडित शिवकुमार महाराज को अंग वस्त्र एवं भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
मानव कल्याण के उद्देश्य से आयोजित इस श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन रामेश्वर सिंह चौहान, रामकुमारी देवी, राम बहादुर सिंह चौहान तथा रविंद्र बहादुर सिंह चौहान उर्फ रवि द्वारा कराया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य यजमान राकेश सिंह चौहान, गीता सिंह, बृजेंद्र बहादुर सिंह चौहान, रणविजय सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, दिनेश सिंह, संजू अवस्थी, राम प्रकाश दुबे, जितेंद्र सिंह, बिन्नू बाबू, संजय सिंह, इंद्र कुमार सिंह, दिलीप सिंह, हिमांशू सिंह, राम प्रकट महाराज, सुजीत मिश्रा, अमित सिंह, अंकित सिंह, हरि शुक्ला और रामकुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कबिरादान बाबा का विशाल भण्ड़ारा सम्पन्न भण्डारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती स्थित प्रसिद्ध प्राचीन कालीन श्री कबीरादान बाबा के मन्दिर प्रांगण में बाबा का वार्षिक विशाल भण्डारा सम्पन्न। भण्डारे में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मन्दिर में माथा टेककर प्रसाद ग्रहण कर मनोकामनाए मांगी। गौरतलब हो कि कबीरादान बाबा के मन्दिर में करीब 500 वर्षों से हर साल होली के आठव को कबीरादान बाबा सेवा समिति एवं ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से 3 दिवसीय विशेष धार्मिक आयोजन किया जाता है। जिसके अन्तर्गत पहले दिन श्री रामचरितमानस पाठ, दूसरे दिन विशाल भण्डारा आयोजित किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु आकर प्रसाद ग्रहण कर मनोकामनाएं मांगते हैं। मंगलवार को दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ भण्डारा देर रात तक चला जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, सचिव कमल किशोर रावत, शिवराज, एडवोकेट गौरव मिश्रा, अजय यादव, टीनू रावत, रजत श्रीवास्तव, विजय कुमार, रामशंकर,जामवन्त, रामफेर, रामधन,राहुल, मायाराम रावत, सर्वेश कुमार सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

देहली में श्री साॅईं का 16वां विशाल भण्ड़ारा सम्पन्न ! उमड़ा आस्था का सैलाब

श्री साईनाथ का किया गया दिव्य अभिषेक, श्रंगार एवं दिव्य पूजा


गाजे बाजे के साथ मन्दिर से निकाली गई भव्य पालकी यात्रा


रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के देहली कस्बे में स्थित प्रसिद्ध श्री साॅईं मन्दिर में 16 वां ऐतिहासिक विशाल भण्डारा सम्पन्न हुआ, जिसमें 25000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मनोकामनाएं मांगी। गौरतलब हो कि हर साल की तरह इस बार गुरुवार को श्री साॅईंनाथ के विशाल भण्डारे का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे मन्दिर के संस्थापक श्याम सुन्दर पाण्डेय द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ श्री साईंनाथ का दूध, दही, घी, चीनी, शहद, चन्दन, गुलाब जल और गंगाजल से अभिषेक कराया गया। तपश्चात श्री साईंनाथ का भव्य श्रृंगार करके भोग लगाया गया एवं विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा आरती की गई। प्रातः 9 बजे गाजे-बाजे के साथ मन्दिर से श्री साईं की पालकी निकाली गई जिसे समूचे गांव में द्वार-द्वार, मन्दिर-मन्दिर घुमाया गया। दोपहर 12 बजे भण्डारा शुरु हुआ जो देर रात तक चला। जिसमें हर साल की तरह इस बार भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, भण्डारे में 25000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मनोकामनाएं मांगी। ज्ञात हो कि श्री साईंनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है यही कारण है कि हर साल भण्ड़ारे में रायबरेली जनपद ही नहीं लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी,सुल्तानपुर, उन्नाव सहित गैर जनपदों के हजारों श्रद्धालु भण्डारे में आकर प्रसाद छककर मनोकामनाएं मांगते हैं। इस मौके पर शशी भदौरिया, आलोक अवस्थी तथा पाण्डेय परिवार के साथ ही दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

 मानव कल्याण के लिए कराया गया था मन्दिर का निर्माण


 राजधानी लखनऊ में रह रहे श्याम सुन्दर पाण्डेय व उनकी धर्मपत्नी सरला पाण्डेय, पुत्र संजय पाण्डेय, पंकज पाण्डेय ने मानव कल्याण के उद्देश्य वर्ष 2010 में अपने पैतृक गांव देहली में भव्य श्री साईनाथ के मन्दिर का निर्माण कराकर 24 जून 2010 को मन्दिर में श्रीसांईंनाथ की भव्य एवं दिव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। जिसके उपलक्ष्य में हर साल विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाता है। वहीं हर बृहस्पतिवार को श्री साईनाथ का श्रृंगार एवं दिव्य आरती की जाती है। जिसमें भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहते हैं।

बैंती कस्बे में ऐतिहासिक होलिकोत्सव सम्पन्न

निकाली गई भगवान की पालकी एवं भव्य शोभायात्रा


लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही रथों पर सजी भगवान की सुन्दर झांकियां


रायबरेली। हर साल की तरह क्षेत्र के बैंती कस्बे में धुलेण्ड़ी के दूसरे दिन धूमधाम से ऐतिहासिक होलिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजित किया गया। जिसमें गाजे बाजे एवं ऊंट, घोड़ों के साथ भगवान की पालकी, भव्य शोभायात्रा एवं भारत माता और भगवान की आकर्षक झांकियां निकाल कर घर-घर घूमाई गई। डीजे के साथ सैकड़ों की संख्या में शामिल युवा भक्ति एवं होली गीतों पर जमकर थिरके। अपरान्ह 3 से रात्रि साढ़े 11 
बजे तक हर गली मोहल्ले में होलिकोत्सव की धूम मची रही। गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत बैंती में करीब 300 वर्षों से होली के तीसरे दिन बड़े ही धूमधाम से भव्य होलिकोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है।


 हर साल की तरह अरुण कुमार मिश्रा के दरवाजे भगवान की पालकी सजाकर पूर्व खण्ड विकास अधिकारी रामलोचन मिश्रा के दरवाजे स्थित शिव मन्दिर प्रांगण में मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण-राधा जी की पालकी निकालकर घर-घर घुमाई गई। भगवान के घर आने की प्रतीक्षा में श्रद्धालु रात्रि 11 बजे तक पलके बिछाए बैठे रहे। हर घर में पूजा के समय बजते शंख,घण्टे,घडियाल एवं भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में रथों पर निकाली गई भव्य झाकियों में विशेष रूप से काजल शर्मा ने भारत माता का, आर्या सिंह ने कृष्ण का, अद्रिका मिश्रा ने राधा का, प्रियांशी गुप्ता ने राम का,स्नेहा शर्मा ने सीता का,धीरज सिंह ने लक्ष्मण का, रिद्धि शर्मा और अग्रिमा ने शखी का तथा आर्यन, सौरभ, नैतिक और प्रतीक ने फौजियों का जीवान्त  अभिनय कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। रथों पर सजी मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। 



मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुन्दर झांकियों और ऊंट, घोड़ों को हर कोई अपने कैमरे में कैद करता नजर आया। इसके साथ ही करीब एक दर्जन टोलियों एवं धवांरी मण्डलियों ने फागुन गीत गाते हुए घर-घर जाकर लोगों से होली मिलते करते हुए होली की शुभकामनाएं दी। डीजे की धुन पर बजते भक्ति एवं होली गीत पर युवा जमकर थिरके। इस मौके पर विशेष रूप से एमएलसी प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रामू वर्मा, सौरभ वर्मा, विपिन वर्मा, जय नारायण यादव, आयोजक कमेटी के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, डॉ.शरद मिश्रा,कमल किशोर रावत, जयशंकर मिश्रा, जानकीशरण जायसवाल, ओम प्रकाश अवस्थी, शिवराज रावत, टीनू चन्द्रा, शैलेंद्र तिवारी, महेश मिश्रा


प्रशान्त मिश्रा, एडवोकेट गौरव मिश्रा, तुषार मिश्रा, रामशंकरयज्ञ सैनी,आलोक बाजपेई, अतुल सिंह, शिवदेवी शर्मा, प्रतिभा मिश्रा, हरिकृष्ण जायसवाल, सौरभ शुक्ला, सूरज शुक्ला, शिवम मिश्रा, सर्वेश मिश्रा,पुत्तन तिवारी, हरिओम जायसवाल, मोहित गुप्ता, आशीष त्रिवेदी,जामवन्त सहित हजारों भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित एमएलसी प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा तथा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रामू वर्मा का आयोजक कमेटी द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

गोवर्धन प्रसंग से गूंजा कथा पण्डाल, अहंकार त्याग का दिया संदेश

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के सरांय छात्रधारी में चल रही सात दिवसीय श्रीभागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा पण्डाल भक्...